रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के पात्र किसानों की संख्या आठ महीने में करीब 19 लाख बढ़ गई है। जून 2019 में राज्य के करीब ढाई लाख किसान ही इस योजना के पात्र थे, जबकि अब यह आंकड़ा 21 लाख 45 हजार के पार पहुंच गया है। इनमें से लगभग 20 लाख किसानों को पहली, 17 लाख को दूसरी, करीब 12 लाख को तीसरी और सवा लाख को चौथी किश्त की राशि मिल गई है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को तीन किस्तों में हर वर्ष छह हजार रुपए देती है।
राजस्व विभाग के अफसरों के अनुसार सम्मान निधि पाने वाले किसानों की संख्या में यह वृद्धि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद हुई है। मुख्यमंत्री ने अक्टूबर 2019 में केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र लिखकर राज्य के सभी पात्र किसानों के खाते में राशि जमा कराने का आग्रह किया था। इसके बाद से ही न केवल पात्र किसानों की संख्या बढ़ी है बल्कि किस्त की राशि मिलने में भी तेजी आई है।
सीएम के पत्र के बाद 10 दिन में बढ़ गए थे 10 लाख
मुख्यमंत्री के पत्र के बाद छत्तीसगढ़ में 10 ही दिन में योजना का लाभ पाने वाले किसानों की संख्या 10 लाख से अधिक बढ़ गई थी। इसमें 84 हजार को पहली, आठ लाख 90 हजार को दूसरी और करीब 95 हजार के खाते में तीसरी किस्त की राशि पहुंची थी।
छत्तीसगढ़ में किसान (2010-11 की गणना रिपोर्ट)
3746480 कुल किसान
5084049 हेक्टेयर जमीन
2182834 सीमांत (एक एकड़ से कम)
831118 लघु (एक से दो एकड़)
502989 अल्प सीमांत (दो से चार एकड़)
201841 मध्यम (चार से 10 एकड़)
27698 दीर्घ
किसान सम्मान निधि की स्थिति
2145888 पात्र हितग्राही
1998933 को मिल चुकी पहली किस्त
1721973 को मिल चुकी है दूसरी किस्त
1181514 को मिल चुकी है तीसरी किस्त
123270 को मिली है चौथी किस्त
ऐसे बढ़ी पत्र किसानों की संख्या
जून 2019 251279
अगस्त 2019 1209128
अक्टूब 2019 1486 187
दिसंबर 2019 1695822